
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 9 और भाग्यांक 7 है। आज के दिन में एक ओर जहां कार्यों की गति और विचारों के बीच जबरदस्त ताल मेल दिखाई देगा। वहीं परिणाम स्वरूप पहले से प्लान किए गए लगभग सभी कार्य एक के बाद एक होते चले जाएंगे। दूसरी ओर आज मां भी सकारात्मक रहेगा छोटी-छोटी बातों या किसी के तीखे शब्दों बानो को भी इग्नोर करते हुए अपने कार्यों पर फोकस रहना। आज के दिन की भावनात्मक विशेषता रहेगी। ऐसे सभी लोग जो मुड़ के अनुसार कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन विशेष अहमियत रखता है। एक सकारात्मक दिन कई दिनों के पेंडिंग काम पूरे करने में मददगार साबित हो सकता है। किसी कार्य को करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा उपलब्ध है बल्कि मन की सकारात्मक भी पूरी तरह से उपलब्ध रहेगी। ऐसे में केवल आर्थिक पक्ष ही वह चीज रह जाएगी। जिसके कारण कार्य में थोड़ी बहुत दुविधा दिखाई दें। मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है।
टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'द स्टार' के साथ 'नाइन ऑफ कप्स' है। आज का दिन आशा से भरा हुआ और दूसरों को इंस्पायर करते हुए कोमलता और उदारता के साथ मदद करने के अलावा पूरे आनंद के साथ दिन को बिताना चाहेंगे। साथ में आपकी इच्छा रहेगी कि आपका इन क्षणों में कोई दूसरा व्यक्ति हस्तक्षेप ना करें या आपको डिस्टर्ब ना करें। आप इस एकांतवास का या अपने आनंद के क्षणों का भरपूर उपयोग करते हुए सेल्फ सेटिस्फेक्शन के लिए भी कुछ समय चाहेंगे। टैरो कार्ड आज आपको पूरी तरह से उम्मीद भारत और एक खुशहाल दिन की ओर प्रेषित कर रहा है।
वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)
सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज बहुत अधिक कार्य का दबाव होने के बावजूद कार्यों की गति बहुत तेज रहने की संभावना रहेगी। हर कोई अपने कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ पूरा करने लक्षण को प्राप्त करने और आपसी सहयोग के साथ सहयोग पाने के हर अवसर को काम में लेते हुए दिखाई देगा। उच्च अधिकारियों और सबोर्डिनेट्स के बीच बेहतर तालमेल से चीज सरल हो जाएगी। इसलिए उन सभी कार्यों को आज प्राथमिकता पर रखना चाहिए जिनमें आप रिजल्ट चाहते हो।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन प्रेम और मित्रता के लिए भी बहुत उत्साह जनक परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है। आज सभी प्रस्तावों को पूरी सकारात्मक तरीके से सुना जाएगा। अगर अस्वीकार करना हुआ तो भी बहुत सहज तरीके से बिल्कुल उन शब्दों के साथ उत्तर मिलेंगे। जिसमें आपसी सौहार्द फिर भी बना रहे आज का दिन पहले से चल रहे भावनात्मक रिश्तों में बहुत विशेष परिणाम देने वाला हो सकता है। छोटी यात्रा या छोटी मुलाकात संबंधों की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
कैसा रहेगा साप्ताहिक व्यापारिक राशिफल
व्यापार राशिफल आने वाला सप्ताह व्यापार की गति को उच्च स्तर पर बहुत बेहतर रखने के साथ मध्यम स्तर के या रिटेल व्यवसाय में थोड़ा धीमा रह सकता है। लेकिन आने वाली तेज गति के अनुसार व्यवस्थाओं को बेहतर बना कर रखना के लिए। आज किए जाने वाले प्रयास अगले दिनों के लाभ को सुनिश्चित करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में की गई खरीदारी भविष्य के लाभों को सुरक्षित करेगी। सप्ताह का अंत समझदारी से निवेश करने का रहेगा।
आपका सवाल
प्रश्न: राशियों का नाम के साथ किस तरह का प्रभाव पड़ता है ? — विष्णु सैन
उत्तर: राशियों पर आधारित नाम रखने से बहुत से लाभ स्वेट ही प्राप्त हो जाते हैं। राशियों पर जब हम नाम रखते हैं तो उसे व्यक्ति के गुण या उसकी आदतों के बारे में हमें उसके नाम के प्रथम अक्षर से बहुत सारी चीज बिना जन्मपत्री देखे ही प्राप्त हो जाती हैं। इसलिए प्राचीन काल में सनातन संस्कृति में हर जातक का नाम उसके नक्षत्र के अनुसार उसकी राशियों के अनुसार रखा जाता था। जिससे उसके स्वभाव गुण अवगुण और पसंद ना पसंद का ज्ञान उसके नाम से ही पता चल जाए। उसे व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की स्थितियों में उसकी अनुरूप एक सहज वातावरण बिना मांगे ही मिल जाए आते हैं। हम कह सकते हैं की राशियों पर आधारित रखे गए नाम का व्यक्ति के जीवन पर बहुत सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष- किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ो का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग है।
वृषभ- विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें, सफलता तय है।संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन- मन चंचल है, थोड़ी — थोड़ी देर आप अपना निर्णय बदलते है। मन स्थिर करे की आप को क्या करना है।व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।
सिंह- आज लम्बे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापारिक लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। धोखा हो सकता है। विवाह सम्बन्धी अवरोध बने रहेंगे।
कन्या- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है। शांति से समय व्यतीत करें।
तुला- कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
वृश्चिक- आपकी मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।
धनु- व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मकर- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है। इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते है।
कुम्भ- परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव।
मीन- समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बेलपत्र और गंगाजल अर्पण करें। लाभ होगा। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 11
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 09-19 बजे तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 10-49 बजे से दोपहर 12-18 बजे तक शुभ तथा अपराह्न 03-16 बजे से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है। बुधवार को अभिजित नामक मुहूर्त शुभकार्यों में त्याज्य हैं।
शुभ तिथि: त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि रात्रि 10-19 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि है। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ को छोडक़र यात्रा, प्रवेश, युद्ध, वस्त्र, अलंकार तथान्य मांगलिक कार्य करने योग्य हैं। चतुर्दशी तिथि में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए हैं।
नक्षत्र: धनिष्ठा ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 07-10 बजे तक, तदुपरान्त अन्तरात 04-29 बजे तक शतभिषा ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। धनिष्ठा व शतभिषा नक्षत्रों में यात्रा, सवारी, वाहन, मुण्डन, जनेऊ, गृहारम्भ व प्रवेश आदि के कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
योग: धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 07-53 बजे तक, तदन्तर अन्तरात 03-54 बजे तक शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग व इसके बाद गण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल नामक योग की प्रथम 5 घटी शुभकार्यों में त्याज्य है।
विशिष्ट योग: रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग प्रात: 07-10 से सायं 06-55 तक व पुन: प्रारम्भ अन्तरात 04-29 बजे से।
करण : कौलव नामकरण दोपहर 12-02 बजे तक, तदन्तर तैतिल व गरादि करण क्रमश: है।
व्रतोत्सव: प्रदोष व्रत, गोत्रि रात्रि व्रत प्रारम्भ, विश्व पर्यटन दिवस, पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि तथा सूर्य देव आज 06-55 बजे पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेगा। वर्षा योग श्रेष्ठ है।
चंद्रमा: चंद्रमा कुम्भ राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है।
शुभ मुहूर्त: आज वाहन क्रय करना, मशीनरी प्रा., चूड़ा पहिनना, सगाई, रोका आदि के धनिष्ठा नक्षत्र में तथा हलप्रवहण, कूपारम्भ व अन्नप्राशन के शतभिषा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त हैं।
दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति में अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर 12-00 बजे से दोपहर बाद 1-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (गे, गो, सा, सी, सू, से) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कुम्भ है। कुम्भ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अन्तरात 04-29 बजे तक जन्मे जातकों का जन्म ताम्रपाद से व इसके बाद जन्मे जातकों का जन्म लोहपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, सत्यप्रिय, दानी, प्रसिद्ध, अच्छे कार्य करने वाले, परोपकारी, राज-समाज में मानेता, ज्योतिष प्रेमी पर कोई-कोई जातक पाप योगों के प्रभाव से दुव्र्यसनों में फंस जाते हैं। भाग्योदय 28वें वर्ष में होता है। कुम्भ राशि वाले जातकों को कारोबार में उतार-चढ़ाव, परिवार में असन्तोष, अपनों से मतान्तर पैदा होंगे।
Published on:
26 Sept 2023 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
