4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Toll Tax Hike: राजस्थान में 1 अप्रेल से नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाना हो जाएगा महंगा, जानिए ​अब कितने रुपए देने होंगे

Toll Tax Hike : टोल की दरों में वर्तमान दरों के मुकाबले आधा प्रतिशत से लेकर करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 30 Mar 2025, 9:54 AM IST

toll tax

जयपुर। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों को एक अप्रैल से ज्यादा टोल देकर गुजरना होगा। राजस्थान से गुजर रहे करीब 11 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवेज पर बने 140 में से 100 से ज्यादा टोल प्लाजाओं पर टोल दरें बढ़ाई गई हैं। टोल की दरों में वर्तमान दरों के मुकाबले आधा प्रतिशत से लेकर करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

जयपुर-किशनगढ़ छह लेन हाईवे पर पड़ने वाले दो टोल प्लाजाओं पर अब वाहन चालकों को दस रुपए से लेकर 95 रुपए तक ज्यादा टोल देना होगा। इस हाईवे पर टोल दलों में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। टोल दरों में हुई बढ़ोतरी में प्रतिशत के हिसाब से यहां सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। एनएचएआइ अफसरों का कहना है कि इस हाईवे पर नए ब्रिज बने है। इसलिए टोल की दरें ज्यादा बढ़ी है।

एक्सप्रेस वे से दिल्ली जाना भी महंगा

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर भी टोल की दरें एक अप्रेल से बढ़ जाएंगी। दौसा के आगे भांडारेज से सोहना तक वर्तमान में कार चालक को 430 रुपए टोल देना पड़ रहा है। अब कार चालकों को 445 रुपए देने होंगे। यहां वाहनों की अलग-अलग श्रेणी के तहत टोल दरों में 15 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

काम चल रहा है, लेकिन टोल की दरें कम करने की जगह बढ़ाई

जयपुर से गुड़गांव के बीच छह लेन एनएच 48 (पुराना दिल्ली रोड) से गुजरने वाले वाहनों को भी ज्यादा टोल देना पड़ेगा। इस नेशनल हाईवे पर कई निर्माण चल रहे हैं और आए दिन जगह जगह जाम लगता है, लेकिन एनएचएआइ ने टोल की दरें बढ़ाने का निर्णय किया है। जयपुर से दिल्ली के बीच इस पुराने हाइवे पर तीन टोल प्लाजा (दौलतपुरा, मनोहरपुर, शाहजहांपुर) स्थापित हैं। तीनों टोल प्लाजाओं से गुजरने पर कार चालकों को वर्तमान के मुकाबले 15 रुपए ज्यादा देने होंगे। बड़े वाहनों को 80 रुपए तक ज्यादा चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ें: टोल टैक्स हुआ महंगा, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, जानें नई रेट