20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल मिलेंगे इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार, 13.71 करोड़ की राशि होगी वितरित

इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना के तहत शुक्रवार को 13 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि बतौर पुरस्कार वितरित की जाएगी। इसके साथ ही 12वीं कक्षा की चयनित बालिकाओं को पुरस्कार राशि के साथ ही स्कूटी भी दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
कल मिलेंगे इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार, 13.71 करोड़ की राशि होगी वितरित

कल मिलेंगे इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार, 13.71 करोड़ की राशि होगी वितरित

जयपुर। इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना के तहत शुक्रवार को 13 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि बतौर पुरस्कार वितरित की जाएगी। इसके साथ ही 12वीं कक्षा की चयनित बालिकाओं को पुरस्कार राशि के साथ ही स्कूटी भी दी जाएगी। प्रदेश के जिला मुख्यालयों एवं पंचायत मुख्यालयों में आयोजित होने वाले गार्गी पुरस्कार समारोह के दौरान ही जिला स्तर पर संकाय एवं वर्गवार सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ये पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत सत्र 2019-20 में आठवीं कक्षा की 254, 10वीं कक्षा की 275 एवं 12वीं कक्षा की 701 बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित आठवीं, 10वीं व 12वीं के तीनों संकायों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, निःशक्त, सामान्य तथा विशेष पिछड़ा वर्ग एवं बी.पी.एल वर्गों में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

ये मिलेगी पुरस्कार राशि
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि संस्कृत शिक्षा में इन वर्गों में राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में कक्षा आठ की बालिका को 40 हजार, 10वीं कक्षा की बालिका को 75 हजार एवं 12वीं कक्षा की बालिका को एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि बालिकाओं के खातों में स्थानान्तरित की जाएगी।