12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरियां चराने गई मूक बधिर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गई मूकबधिर बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Dec 11, 2022

बकरियां चराने गई मूक बधिर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

बकरियां चराने गई मूक बधिर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गई मूकबधिर बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी सुनील विश्नोई पुत्र साजन राम (21) निवासी गांव कोजा एवं भजन लाल बिश्नोई पुत्र हरिराम (27) निवासी गांव मीठड़ा को गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को 20 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ अज्ञात द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के संबंध में थाना धोरीमन्ना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मूक बधिर बालिका के साथ गैंगरेप की सूचना पर एसपी दीपक भार्गव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तकनीकी टीमों एवं डॉग स्क्वाड टीम से भी साक्ष्य जुटाए गए।

बालिका के बोल और सुन नहीं पाने से हो रही थी दिक्कत

घटना की गंभीरता को देख एसपी भार्गव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य व सीओ शुभकरण के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुखराम व डीसीआरबी प्रभारी हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह की टीमों का गठन किया। प्रकरण में बालिका के बोल और सुन नहीं पाने तथा घटना का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं होने की वजह से अज्ञात आरोपियों को नामजद करना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। आईजी रेंज द्वारा भी अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने बारीकी से अनुसंधान कर तकनीकी व आसूचना से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात दोनों आरोपियों को नामजद कर आरोपी सुनील विश्नोई व भजन लाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।