
file photo
जयपुर। रेल मंत्रालय की ओर से राजस्थान को दो बड़े तोहफे की सौगात दी गई हैं। राजस्थान की दो रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 117 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मेड़ता सिटी-रास रेल परियोजना के लिए 32 करोड़ और पुष्कर-मेड़ता रेल परियोजना के लिए 85.40 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
दोनों रेल परियोजनाएं स्वचलित सुरक्षा प्रणाली से लैस होंगी। मेड़ता से रास के बीच 51.40 किलोमीटर लाइन परियोजना पर 947 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 350 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। पुष्कर-मेड़ता परियोजना की लंबाई 51.346 किलोमीटर होगी। इस पर 799.64 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
दोनों रेल लाइन परियोजनाओं में 9 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। पुष्कर-मेड़ता परियोजना के तहत नागौर और अजमेर जिले में रेलवे लाइन बनाई जाएगी। मेड़ता सिटी-रास रेल परियोजना में मेड़ता और पाली जिले में रेलवे लाइन बनेगी। मेड़ता सिटी जसनगर, भैंसड़ा कलां, कोड, नांद, धनेरिया, भूम्बलिया और रास में रेलवे स्टेशन बनेंगे।
Updated on:
30 Mar 2025 12:38 pm
Published on:
30 Mar 2025 12:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
