24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर से जाने वाली सैनिक एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन होगी एलएचबी रैक से संचालित

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस व दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवाएं एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Palawat

•

Updated: 2 Feb 2023, 4:55 PM IST

train1200.jpg

जयपुर से जाने वाली सैनिक एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन होगी एलएचबी रैक से संचालित

जयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस व दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवाएं एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस रेलसेवा जयपुर से 3 फरवरी से एवं दिल्ली से 4 फरवरी से एलएचबी कोच से संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा दिल्ली से 4 फरवरी से एवं बठिण्डा से 4 फरवरी से एलएचबी कोच से दौड़ेगी। इन दोनों ट्रेन में एलएचबी रैक के 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार व 1 गार्ड श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बें होगें।

यह भी पढ़ें: महिलाओं को स्मार्ट फोन का मामला: विधायक ने पूछा क्या योजना निरस्त कर दी, मंत्री बोले, अभी योजना प्रक्रियाधीन

अजमेर-रामेश्वरम रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
इधर, दक्षिण रेलवे की ओर से तिरूच्चिराप्पल्लि मण्डल पर अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 20973, अजमेर-रामेश्वरम् रेलसेवा जो 4, 11, 18 व 25 फरवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया विल्लुपुरम-कडलूर पोर्ट-वृद्धाचलम होकर संचालित होगी।