Four Family Members Die Due To Short Circuit : उदयपुर। जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कूण निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढिकीया में घर में शॉर्ट सर्किट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही कूण थानाधिकारी प्रवीण सिंह शक्तावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
Four Family Members Die Due To Short Circuit : उदयपुर। जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कूण निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढिकीया में घर में शॉर्ट सर्किट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही कूण थानाधिकारी प्रवीण सिंह शक्तावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बोडफला गांव के ओंकार मीणा के घर में गुरुवार रात को अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।
यह भी पढ़ें : हादसे में पिता व पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर घायल
इससे घर में करंट फैल गया। इससे ओंकार के पिता गंगा मीणा करंट से झुलस गए। जिसको बचाने के लिए पत्नी, बेटा और बेटी दौड़े। लेकिन, चारों करंट चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौत पर हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने ढिकिया सरपंच पुनम चंद मीणा को दी।
इनकी हुई मौत
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली कि बोडफला गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में करंट फैल गया। हादसे में ओंकार मीणा (68), पत्नी भमरी (65), पुत्र देवीलाल (25) और पुत्री मांगी (22) की मौके पर मौत हो गई। घटना की सुचना मिलने पर आरआई गौतम लाल मीणा, पटवारी जयदीप सिंह, लसाडिय़ा सरपंच रूप लाल मीणा, विरम लाल मीणा, लक्ष्मण लाल मीणा, नाथुलाल मीणा, पुनम चंद मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।