
uma murder case
Jaipur News: उमा सुथार के शव को उसके पिता जयपुर से एमपी ले गए। वह एमपी की ही रहने वाली थी और कुछ सालों से राजस्थान में रह रही थी। पिछले दो साल से वह जयपुर में ही इवेंट का काम कर रही थी। जब काम नहीं मिलता था तो मालवीय नगर के एक होटल में रिसेप्शन पर बैठती थी। इस घटना के बाद से ही उमा के माता पिता बेसुध से हैं। आज उमा का अंतिम संस्कार एमपी में उसके घर होगा। परिवार सदमे में है, खास तौर पर मां। मां का कहना है कि हमारा तो सब कुछ ही छीन गया। झगड़ा किसी और का हुआ और जान मेरी बेटी की चली गई।
दरअसल जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में मंगलवार सवेरे एसयूवी कार से कुचलकर उमा की हत्या कर दी गई। उमा के दोस्त राजकुमार और राजकुमार के दोस्त मंगेश में आपस में विवाद हुआ था। उसके बाद मंगेश जा रहा था, लेकिन उसके साथी गौरव ने कहा कि..... तू तो नामर्द है.... बिना बदला लिए जा रहा है, इस पर मंगेश ने राजकुमार को कार से रौंद दिया। लेकिन राजकुमार तो दूर जा गिरा, उसके पीछे खड़ी उमा सुथार के सिर पर से एक नहीं दो बार एसयूवी का टायर गुजर गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।
इस पूरे घटना के बाद कल दोपहर बाद मंगेश ने सरेंडर किया और पुलिस ने उसे अरेस्ट किया। उसके एक साथी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। मंगेश के पिता बड़े कारोबारी हैं। इस घटना के बाद से मंगेश के परिवार में हर कोई हैरान है। उधर जवाहर सर्किल पुलिस ने कहा कि शराब के नशे में हुई इस घटना ने एक साथ कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दे दिया है।
Published on:
28 Dec 2023 08:20 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
