30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashok Gehlot Birthday: कड़क चाय के शौकीन हैं अशोक गहलोत, गाड़ी में हमेशा साथ रखकर चलते हैं ये चीज

Ashok Gehlot Birthday राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से जुड़े कुछ अनसुने और रोचक तथ्य

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

May 03, 2019

vidhan sabha

unknown and interesting facts of Rajasthan CM Ashok Gehlot

जयपुर/ जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlot ) का आज जन्मदिन है। आइए इस मौके पर उनसे जुड़े कुछ रोचक और अनसुने पहलू आपको बताते हैं।

Interesting and unknown facts of Chief Minister Ashok Gehlot
— प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत के पूर्वजों का पेशा जादूगरी था।
— उनके पिता स्व. लक्ष्मण सिंह गहलोत खुद एक जादूगर थे।
— सीएम गहलोत ने अपने पिता से ही जादू सीखा था और कुछ दिन जादूगरी भी की।
- सूबे के मुखिया बेहद लो प्रोफाइल राजनेता हैं।
— कहा जाता है कि वे अपनी टीम में भी लो प्रोफाइल अफसरों को रखना पसंद करते हैं।
- कम लोग ही जानते हैं कि वे अपनी गाड़ी में हमेशा पारले-जी बिस्किट रखकर चलते हैं।
- चाय के शौकीन गहलोत तलब होने पर सड़क किनारे भी चाय पी लिया करते हैं।
- विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में गहलोत की रुचि हो गई थी।
— तभी से वे समाज सेवा भी करने लगे थे।
— वे 1973 से 1979 में कांग्रेस के छात्र संगठन रहे।
— NSUI के राजस्थान प्रेसिडेंट भी रहे।
— गहलोत 1980 में पहली बार जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।
- जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से गहलोत ने 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं लोकसभा में सांसद का चुनाव जीता।
- वे कांग्रेस के दिग्गजों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी.वी.नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में केन्द्रीय मंत्री के रूप में काम कर चुके
हैं।
— दो बार केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।
- दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राजस्थान के तीसरी बार सीएम बने हैं।
- पहली बार 1 दिसबंर 1998 में और दूसरी बार 2008 में मुख्यमंत्री बनकर पांच साल सरकार चलाई।
- उनका जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर (राजस्थान) में हुआ।
- गहलोत ने विज्ञान और कानून में ग्रेजुएशन किया। फिर उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में पीजी किया।
- राजस्थान के सीएम गहलोत की शादी 27 नवंबर 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ।
- गहलोत के एक बेटा (वैभव गहलोत) और एक बेटी (सोनिया गहलोत) के पिता हैं।
— गहलोत के बेटे वैभव लोकसभा चुनाव 2019 में जोधपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं।