जयपुर

US Vice President JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जाएंगे आगरा, VVIP मूवमेंट के चलते जयपुर में आज ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

US Vice President JD Vance Jaipur Tour: वीवीआइपी के आवागमन के दौरान आज भी राजधानी जयपुर में यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज आगरा जाएंगे।

less than 1 minute read
Apr 23, 2025

जयपुर। वीवीआइपी के आवागमन के दौरान आज भी राजधानी जयपुर में यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज आगरा जाएंगे। आगरा से वापस आने के बाद जयपुर के सिटी पैलेस पहुंचेंगे। यहां उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सिटी पैलेस में उनकी अगवानी करेंगी।

जयपुर एयरपोर्ट से जेएलएन मार्ग होते हुए चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार तक, जेडीए चौराहा, रामबाग चौराहा, पोलो सर्कल तक सामान्य यातायात को सुबह 7.45 से दोपहर 1.30 बजे तक वीवीआइपी के मूवमेंट के दौरान आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाइपास, जवाहर नगर बाइपास, जनपथ डायवर्ट किया जाएगा।

जेडीए चौराहा से रामनिवास बाग तक जेएलएन मार्ग, चौडा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सामान्य यातायात को दोपहर 3.30 से शाम 5.30 तक आवश्यकता पड़ने पर समानान्तर मार्ग पृथ्वीराज रोड, एमआइ रोड, गोविन्द मार्ग, एमडी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाटगेट बाजार, गणगौरी बाजार, जलेब चौक डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। पुलिस के अनुसार इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यर्थी अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे।

जेडी वेंस आज जाएंगे आगरा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज सुबह 9 बजे विशेष विमान से जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे।ताजमहल के भ्रमण के बाद दोपहर 1:25 बजे वे वापस जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद उनका दोपहर 2 बजे सिटी पैलेस पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सिटी पैलेस में उनकी अगवानी करेंगी। यहीं उनका दोपहर के भोज का कार्यक्रम है।


यह भी पढ़ें

Also Read
View All

अगली खबर