अंजू से पहले पाकिस्तान जाकर वापस लौटी उज्मा की कहानी दर्दनाक है।
जयपुर। राजस्थान की अंजू पाकिस्तान गई है। वहां अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर फातिमा बन गई है। इससे पहले उज्मा की कहानी भी ऐसी ही है। मामला साल 2017 का है। भारत की रहने वाली उज्मा मलेशिया में पढ़ाई करती थी। वही पाकिस्तान का ताहिर ड्राइवरी करता था। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए प्यार हो गया। ताहिर ने उज्मा को बताया कि वह पाकिस्तान के जिस हिस्से में रहता है। वह मिनी स्वीटजरलैंड है। ताहिर की बातों में आकर उज्मा भारत आई। अपनी एक बेटी को छोड़कर वीजा लेकर अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई।
वाघा बॉर्डर पर उसे ताहिर लेने के लिए आया। उसे कहा कि पहाड़ी इलाका है। जाने में कठिनाई होगी। इसलिए दवा ले लो। जब उसने दवा ली तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसकी आंख खुली तो वह एक टूटी हुई झोपड़ी में थी। इसके बाद उसे पता चला कि ताहिर का असली नाम कुछ और है। ताहिर के पहले से दो बीवीयां है। वहां हर आदमी के दो बीवीयां है। फिर बंदूक की नोक पर उसका विवाह ताहिर से करा दिया गया। इसके बाद जरा जरासी बात पर उज्मा के साथ मारपीट शुरू हो गई। बाद में उज्मा ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क किया। ताहिर से कहा कि भारतीय दूतावास पक्का मकान बनाने के लिए रुपए देता है। ताहिर उज्मा की बातों में आ गया और उज्मा को लेकर भारतीय दूतावास पहुंचा। वहां तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भारतीय दूतावास ने सारी जानकारी दी। इसके बाद सुषमा स्वराज ने उज्मा को भारत लाने के प्रयास किए। जिसके बाद उज्मा को भारत लाया गया।
जब उज्मा वापस वतन लौटी तो उसने पाकिस्तान के घिनौने चेहरे की आंखों देखी कहानी दुनिया के सामने बयां की, जो इतनी खौफनाक है कि रूह कांप जाए। उज्मा अहमद ने पाकिस्तान को मौत का कुआं करार दिया। उज्मा ने कहा कि पाकिस्तान में निकाह के लिए उसे मजबूर किया गया। उसके सिर पर बंदूक रखकर से जान से मारने की धमकी दी गई और प्रताड़ित तथा अपमानित किया गया।