जयपुर

जयपुर में उपराष्ट्रपति धनखड़ मिले स्कूली बच्चों से, दिया आशीर्वाद

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने जयपुर दौरे पर विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और आशीर्वाद दिया।

less than 1 minute read
Oct 16, 2022
जयपुर दौर पर उपराष्ट्रपति धनखड़ मिले स्कूली बच्चों से, दिया आशीर्वाद

जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने जयपुर दौरे पर विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और आशीर्वाद दिया। मुरलीपुरा स्थित स्कूल के बच्चों से उपराष्ट्रपति ने मुलाकात की। विद्यालय प्रबंध निदेशक आयुष कुमार शर्मा ने बताया कि उपराष्ट्रपति से मुलाकात के लिए इन विद्यार्थियों का चयन विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर हुआ है। जिसमें पर्यावरण, शैक्षणिक योग्यता, बौद्धिक संपदा, योगा, आर्ट, नवाचार, आविष्कार, संगीत वाद्ययंत्र वादक आदि मुख्य बिंदु रहे।


विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल बच्चों को बहुत प्यार करते थे और कहा करते थे कि देश का विकास तभी संभव है, जब नन्हें बच्चों को सही मागदर्शन मिले। साथ ही उन्हे देश के उच्च पदों पर विराजमान सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व का आशीर्वचन और मार्गदर्शन प्राप्त हो। ऐसे में बच्चों की उपराष्ट्रपति धनखड़ से यह मुलाकात बहुत सार्थक रही। इससे बच्चो में आत्मविश्वास और नव ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों को अपने जीवन के अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Published on:
16 Oct 2022 07:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर