
फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने (एसओजी) ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर बदमाश को जामताड़ा (झारखण्ड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के जयपुर में रहने वाले परिवार से साइबर ठगी की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच दिन बाद ही झारखंड के जामताड़ा में पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 लाख रुपए बरामद, कई बैंकों की पास बुक व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जबकि एक अन्य जालसाज बचकर भाग निकला। वहीं एसओजी टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जामताड़ा में डेरा डाल रखा हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं।
एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी कलीम अंसारी के घर दबिश दी। कलीम घर से भाग गया। जबकि उसके सहयोगी जालसाज विकास मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से 14 लाख रुपए, साइबर ठगी में काम लिए जाने वाले 8 मोबाइल, 16 सिमकार्ड, 4 एटीएम और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
लिंक खोलते ही निकल गए 99 हजार रुपए
हरियाणा के आइपीएस हिमांशु गर्ग ने जयपुर स्थित मुक्तानंद नगर में रहने वाले पिता के लिए कुरुक्षेत्र से कोरियर कंपनी द्वारा पार्सल भेजा था। पार्सल नहीं पहुंचने पर चचेरे भाई निमिष गर्ग ने गुगल पर कोरियर कंपनी का नंबर देखकर संपर्क किया, तो बताया गया कि पार्सल पर पता सही करने के लिए 10 रुपए ऑनलाइन जमा कराने होंगे। ऑनलाइन रुपए जमा कराने के लिए जालसाज ने एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही पीडि़त के अकाउंट से 99 हजार रुपए निकल गए।
पानी में फेंक दिए मोबाइल-
फरार आरोपी कलीम अंसारी की तलाश में पुलिस निरीक्षक सज्जन कंवर और पुलिस दल द्वारा अलग अलग जगहों पर छापा मारी जारी हैं। एसओजी के पुलिस दल को देखते ही विभिन्न आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पानी मं फेंक दिए। जामताड़ा के साइबर ठगों से अब तक की यह मौके पर सबसे बड़ी बरामदगी हैं।
Published on:
03 Jul 2021 10:25 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
