पुलिस कर रही थी तलाश:
पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच जयपुर ने डीएसटी टीम जालोर को सांगानेर थाने के वांटेड युद्धवीरसिंह उर्फ हर्षित उर्फ विक्रमसिंह की लोकेशन सियावट-पोषाणा के आसपास होने की जानकारी दी। इस पर डीएसटी टीम एवं सायला थानाधिकारी प्रदीप डांगा मय टीम ने लोकेशन के अनुसार सियावट, पोषाणा, विशाला व देताकलां सरहद में तलाशी शुरू की थी। बदमाशों ने देता कलां गांव में एक कार से 6 वर्षीय बालक को चपेट में ले लिया। इसकी सूचना पर पुलिस की दोनों टीम मौके पर पहुंची। घायल बालक को सियावट स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। कार को जब्त किया। ग्रामीणों ने कार सवार तीन जनों को दबोच लिया। उनको पुलिस को सौंपा।