जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में डॉक्टरों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रेजीडेंट डॉक्टर ने एक मरीज को बैड पर पटक कर बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना एक मई की बताई जा रही है। उक्त घटना एसएमएस अस्पताल के वार्ड 1c हुई है। जहां आपसी कहासुनी के बाद डॉक्टर ने मरीज को पीटा। वीडियो में नजर आ रहा है कि रेजीडेंट डॉक्टर के दूसरे साथी ने मरीज को छुड़ाया। घटना के समय वार्ड में काफी मरीज मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात पर नाराज रेजीडेंट डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट की।
मरीज के साथ मारपीट प्रकरण का वीडियो वायरल होेने के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएम एस अस्पताल अधीक्षक से रिपोर्ट की तलब की है। आयोग ने अधीक्षक को 25 जून तक प्रकरण में संपूर्ण रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।