3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पहली बार, चाइल्ड पोर्न वीडियो देखा और व्हाट्सएप पर किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसओजी का दावा : प्रदेश का यह पहला मामला, आरोपी श्रीगंगानगर में एक नशा मुक्ति केन्द्र का है संचालक, नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के स्टेट पोर्टल पर शिकायत मिली थी

2 min read
Google source verification

मुकेश शर्मा / जयपुर। राजस्थान में पहली बार चाइल्ड पोर्न वीडियो देखने और उसे वायरल करने के मामले में श्रीगंगानगर के एक नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक अकबर खान को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी के अंतर्गत जयपुर स्थित साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन यूनिट ने यह कार्रवाई की है।

एसओजी के एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के स्टेट पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद यूनिट के उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा ने चाइल्ड पोनोग्राफी की जांच करते हुए आरोपी अकबर खान को हिरासत में लिया। पूछताछ और पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको चार दिन के रिमांड पर सौंपा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इस तरह का यह पहला मामला है।

श्रीगंगानगर का राजनीतिक अखाड़ा व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया वीडियो

एडीजी अनिल पालीवाल ने बताया कि श्रीगंगानगर में 'गंगानगर का राजनीतिक अखाड़ा' व्हाट्सएप ग्रुप संचालित है। इसमें संभ्रात और राजनीतिक व्यक्ति सदस्य हैं। आरोपी अकबर ने इस ग्रुप में 27 दिसम्बर की रात्रि को अपने मोबाइल से चाइल्ड पोर्न वीडियो डाल दी। एडमिन रजत स्वामी ने उसे ग्रुप से हटा दिया। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र कुमार सोनी ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत की थी। अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र शर्मा ने शिकायतकर्ता के मोबाइल से आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए। आरोपी के खिलाफ पहले भी रायसिंहनगर और श्रीगंगानगर में संगीन मारपीट के मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में जा चुका है।

बलात्कार और महिलाओं संबंधित अपराधों पर रखते हैं नजर

एडीजी पालीवाल ने बताया कि इन्वेस्टीगेशन यूनिट नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की मॉनिटरिंग रखती है और इस पर बलात्कार, पोर्न वीडियो, चाइल्ड पोनोग्राफी की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई करती है। राजस्थान साइबर क्राइम इन्वस्टीगेशन यूनिट ने चार माह में 20 से अधिक पोर्न साइट को बंद करवाया है। जबकि 200 से अधिक अश्लील लिंक बंद करवाए हैं।

Story Loader