
जयपुर/ पत्रिका.IMD Weather Forecast: राजधानी में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बरसात का दौर अगले दिन भी जारी रहा। शनिवार को दिन भर धूप निकली लेकिन कई हिस्सों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शहर में शुक्रवार रात 11 से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.8 एमएम बरसात हुई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे तक 0.5 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात के कारण जयपुर के अधिकतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में मामूली सी 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहने के साथ ही बरसात हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
IMD का 3 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, करौली, धौलपुर, जोधपुर जिले में हल्की बारिश की सम्भावना जताई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
बारिश का दौर जारी
प्रदेश में बरसात का दौर जारी रहेगा। 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिसके असर से कई स्थानों पर भारी बरसात होगी।
Updated on:
23 Jul 2023 09:00 am
Published on:
23 Jul 2023 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
