जोधपुर। राजस्थान पर मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश (Monsoon Alert) की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उदयपुर, सिरोही और राजसमंद में अति बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डुंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।