शहर में शाम को हल्की बारिश हुई। इससे उमस का असर बढ़ गया। शहरवासी और अधिक बेहाल हो गए। रात 9 बजे अचानक से तूफानी बारिश (IMD Rain Alert) शुरू हुई। लगातार बिजली चमकने और तेज हवा के साथ बौछारें गिरी। एक जैसी बरसात से थोड़ी ही देर में सड़कों और मौहल्लों में पानी का रेला आ गया। देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गई। खतरनाक पुलिया, मेड़ती गेट, कलक्ट्रेट, नेहरु पार्क, बनाड़ रोड पर एक से तीन फीट तक पानी भर गया।