जोधपुर। राजस्थान में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को कई जिलों में अति बारिश (IMD Monsoon Alert) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में अति बारिश हो सकती है। वहीं बांसवाड़ा, डुंगरपुर, झालावाड़, सिरोही और उदयपुर जिलों में भारी बारिश (IMD Monsoon Alert) हो सकती है। विभाग का कहना है शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभागों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग बारिश से भीग सकते हैं।