जोधपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के विपरीत प्रदेश में मानसून सीजन में खूब बरसात (IMD Heavy Rain Alert) हो रही है। वहीं विभाग ने शुक्रवार को बांसवाड़ा, डुंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जोधपुर और नागौर में बारिश हो सकती है। वहीं मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को दिनभर उमस भरा मौसम रहा। जोधपुर शहर में शाम को मामूली बरसात हुई, लेकिन इससे उमस से कोई राहत नहीं मिल सकी। मंडोर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता अधिक थी जबकि भीतरी शहर और अन्य भागों में केवल छींटे ही गिरे।