6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओसियां हत्याकांडः भतीजे ने ही मार दिया चाचा, चाची और भाभी को, मासूम को जिंदा जलाया

पारिवारिक जमीन विवाद व भाई की संदिग्ध हालात में मौत का बदला लेने के लिए रची थी साजिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 19 Jul 2023, 4:12 PM IST

murder_in_osian_3.jpg

जोधपुर। जिले के ओसियां थानान्तर्गत रामनगर ग्राम पंचायत के गंगाणियों की ढाणी में बुधवार सुबह चार बजे कुल्हाड़ी से वार कर पूनाराम (60), पत्नी भंवरी देवी (55) और पुत्रवधू धापू देवी (25) की हत्या कर दी गई। इसके बाद इन शवों को झोंपड़े में रखकर आग लगा दी गई। इतना ही नहीं आरोपी ने 6 महीने की मासूम बच्ची मनीषा को जिंदा ही उस आग में जलने के लिए फेंक दिया। आरोपी मृतक पूनाराम के बड़े भाई का लड़का है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

सुबह होने पर आसपास के ग्रामीणों को वारदात का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर जयनारायण शेर भी मौके पर पहुंचे थे। आसपास के ग्रामीण व घरवालों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। मृतक परिवार के बड़े पिता के पुत्र पप्पूराम बेरड़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिस पर गंगाणियों की ढाणी निवासी पप्पूराम पुत्र (19) पुत्र भैराराम को गिरफ्तार किया गया। उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले घर के बाहर सो रहे पूनाराम और भंवरी देवी की हत्या की। इसके बाद उसने घर में घुसकर धापू देवी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद आरोपी बिस्तरों पर पूनाराम, भंवरी देवी, धापू देवी के शव को घसीटकर रसोई तक ले गया। जहां उसने तीनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं मासूम को जिंदा जलाए जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- JNVU Gangrape Case: एबीवीपी के छात्रों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें VIDEO

जमीन विवाद व भाई की संदिग्ध मौत का बदला

पुलिस का कहना है कि मृतक पूनाराम बेरड़ व भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। वहीं, आरोपी पप्पूराम के भाई की गत वर्ष गुजरात के सूरत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसकी सूरत पुलिस जांच कर रही है। पप्पूराम व घरवालों को अंदेशा है कि भाई की मौत के पीछे पूनाराम व परिवार का हाथ था। इसी के चलते हत्या की गई थी।