जोधपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून (IMD Heavy Rain Alert) सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही भीलवाड़ा, पाली, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, अजमेर और नागौर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, पाली और श्रीगंगानगर में भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) हो सकती है।