यह भी पढ़ें- IMD Weather Forecast : 3 घंटे में रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, फिर शुरु होगी ताबड़तोड़ बारिश, अलर्ट जारी
वहीं सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने विधानसभा में जोधपुर में हुई गैंगरेप की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की चौपट हो रही कानून व्यवस्था का विषय उठाया। व्यास ने कहा कि जोधपुर में हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों से काबिज कांग्रेस सरकार के राज में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बिखर गई है और राम को नहीं मानने वालों की सरकार राम भरोसे ही चल रही है। व्यास ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति संभाले नही संभल रही है। दिन दहाड़े सरेराह चोरी, लूटपाट, हत्याएं हो रही है। पुलिस बेबस, अपराधी बेखौफ और आमजन भयाक्रांत है। इस बात को जानकर मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले मुख्य सचिव को जोधपुर भेजा था, ताकि कानून व्यवस्था संभल जाए, लेकिन हुआ क्या? उनके जाते ही इतनी शर्मसार करने वाली घटना हो गई।