झालावाड़। राजस्थान के कई जिलों में मानसून मेहरबान है। वहीं मौसम विभाग ने अलवर, बूंदी, डुंगरपुर, जयपुर, करौली, कोटा और नागौर भी भारी बारिश (IMD Heavy rain Alert) की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही विभाग सवाई माधोपुर, झालावाड़ और बारां में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही झुंझुनू, अलवर, सीकर, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।