6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gang Rape in JNVU: हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, फेंके पत्थर, पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखें VIDEO

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर के हॉकी मैदान हुए गैंगरेप को लेकर सोमवार को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 17 Jul 2023, 3:08 PM IST

gang_rape_in_jnvu_4.jpg

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर के हॉकी मैदान हुए गैंगरेप को लेकर सोमवार को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में छात्र पुराना परिसर के मुख्यद्वार के सामने जमा हो गए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। इस बीच छात्र आक्रोशित हो गए और कैंपस के अंदर से बाहर मौजूद पुलिस पर पथराव कर दिया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस दौरान कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में भी लिया गया।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: फिर एक्टिव हुआ मानसून, झमाझम बारिश का दौर शुरु, आज भी बरसात की चेतावनी जारी

बता दें कि ब्यावर से नाबालिग प्रेमी संग भागकर जोधपुर पहुंची दलित नाबालिग से रविवार अलसुबह जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर के हॉकी मैदान में तीन छात्रों ने सामूहिक बलात्कार किया। सुबह लोगों को देख तीनों भाग गए। तब दोनों ने आपबीती बताई। पुलिस ने 4 घंटे में तीनों छात्रों व छेड़छाड़ के आरोपी गेस्ट हाउस कर्मी को गिरफ्तार किया। वहीं गैंगरेप के विरोध में जोधपुर शहर में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर दलित समाज भी सड़कों पर उतर आया। यहां पावटा चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें- Gang Rape in JNVU: पुलिस बोली- एबीवीपी के प्रचार प्रसार के लिए ठहरे थे आरोपी, एबीवीपी का इनकार

वहीं पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 16 साल की लड़की से तड़के 4.30 से 5 बजे के बीच ओल्ड कैम्पस के हॉकी मैदान में तीन छात्रों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना के कुछ घंटे पहले पावटा में कृष्णा गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेने के दौरान गेस्ट हाउस कर्मी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने अभय कमाण्ड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपी समंदरसिंह बीए प्रथम वर्ष और धर्मपाल सिंह एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। भट्टम सिंह अजमेर में बीएड कर रहा है। तीनों छात्र जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव में प्रचार के लिए आए थे। इसके लिए तीनों को किराए का कमरा दिलाकर रखा गया था। उधर, विश्वविद्यालय ने देर शाम आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया। वहीं एक अन्य छात्र के प्रवेश के आवेदन को निरस्त करने का भी निर्णय किया है।