झुंझुनू। प्रदेश के कई जिलों में मानसून मेहरबान है। हाड़ौती में भारी बरसात का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार झुंझुनू, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, बारां, भरतपुर और धौलपुर में अगले 3 घंटों के भीतर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने अलवर, बूंदी, डुंगरपुर, जयपुर, करौली, कोटा और नागौर भी भारी बारिश (IMD Heavy rain Alert) की चेतावनी जारी की है।