उधर, इस मामले को लेकर सोमवार को विवि के कैंपस से लेकर कलक्ट्रेट तक छात्रों और विभिन्न संगठनों को आक्रोश फूट पड़ा। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किए गए। पुराना परिसर में दो छात्र गुट आमने-सामने हो गए। छात्रों के पथराव करने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया। दलित समाज की ओर से कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के बाद पावटा चौराहा जाम किया गया। इससे यातायात डायवर्ट करना पड़ा। रालोपा ने कलक्ट्रेट के बाद सद्बुद्धि यज्ञ किया।