6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNVU Gangrape Case: एबीवीपी के छात्रों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें VIDEO

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में रविवार अलसुबह एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना के बाद प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 19 Jul 2023, 3:45 PM IST

jnvu_gang_rape_3.jpg

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में रविवार अलसुबह एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना के बाद प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एबीवीपी के छात्रों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र सड़कों पर लेट गए। कमिश्नर कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोंकझोंक भी हुई। इससे पहले भी मंगलवार को जेएनवीयू के केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन कर अंदर घुसने की कोशिश की थी। दरअसल आरोपियों के बारे में पुलिस ने दावा किया था कि वे छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के संभावित प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जोधपुर आए थे। वहीं एबीवीपी के छात्रों का दावा है कि आरोपी छात्र उनके संगठन से जुड़े हुए नहीं थे और पुलिस ने संगठन को बदनाम करने की नीयत से उनका नाम जोड़ दिया। छात्रों की मांग है पुलिस जल्द ही इस पर माफी मांगे।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

गौरतलब है कि ब्यावर से नाबालिग प्रेमी संग भागकर जोधपुर पहुंची अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ रविवार तड़के तीन छात्रों समंदरसिंह, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह ने विवि के पुराना परिसर स्थित हॉकी मैदान में गैंगरेप किया था। मॉर्निंग वॉकर्स के पहुंचने पर तीनों भाग छूटे थे, जिनको पुलिस ने दो घंटे में ही गणेशपुरा की पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों के अलावा पुलिस ने प्रेमी युगल के साथ छेड़छोड करने वाले पावटा स्थित गेस्ट हाउस के कर्मचारी सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- ओसियां में मासूम बच्ची सहित 4 की गला काटकर हत्या, फिर झोपड़ी में रखकर आग के हवाले किया

वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही चिकित्सकों ने उसके कपड़े व विसरा प्रिजर्व किए। वहीं, गैंग रेप के तीनों आरोपियों के एफटीए कार्ड पर रक्त नमूने लिए गए। जिन्हें डीएनए जांच के लिए मंगलवार को एफएसएल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट जल्द तैयार करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि चालान पेश करने से पहले डीएनए जांच रिपोर्ट भी मिल जाए। शिनाख्त परेड के बाद अब पुलिस गैंग रेप के तीनों आरोपियों को संभवत: बुधवार को प्रोडक्शन वारंट लेकर फिर गिरफ्तार करेगी। आरोपियों से वारदातस्थल का रूट मैप, वारदात स्थल का मौका मुआयना करवाया जाएगा।