चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस के मुताबिक मृतकों में पूनाराम 60, पत्नी भंवरी 55, पुत्रवधु धापू 25, पौत्री मनीषा शामिल है। घटना की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL और डॉग स्क्वायड जांच कर रही है। मृतक पूनाराम के दो बेटे हैं, जो कि वारदात के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। एक बेटा खेत में बने ट्यूबवैल पर था, वहीं दूसरी बेटा चेराई गांव गया हुआ था। गांव वालों का कहना है कि जब वे सुबह उठे तो उन्हें पूनाराम का जलता हुआ घर नजर आया। इसके बाद जब लोग घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन जैसे ही ये सभी घर के अंदर दाखिल हुए तो दिल दहलाने वाला नजारा दिखा। यहां क्षत-विक्षत अवस्था में चार लाशें पड़ी थीं। वहीं मासूम बच्ची का शव तो पूरी तरह से जल चुका था। परिवार झोपड़ी से बाहर चारपाई पर सो रहा था। चारपाई पर भी खून के निशान पाए गए हैं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।