जोधपुर। पहले ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए प्यार और फिर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर दुबई होते हुए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) इस वक्त चर्चाओं में है। सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है, जिसमें सीमा हैदर अपनी जान देने की बात कर रही है। अब ये वीडियो राजस्थान में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान की जनता भी इस खबर पर आंखें गढ़ाई बैठी है कि आखिरकार सीमा हैदर (Seema Haider) के प्यार का अंजाम क्या होगा।