scriptWeather Update : बारिश पर नया IMD अपडेट, जानें 15-16 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम | Weather Update IMD New Update on rain Weather Alert Weather Prediction know 15-16 December how weather | Patrika News
जयपुर

Weather Update : बारिश पर नया IMD अपडेट, जानें 15-16 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का बारिश पर नया अपडेट आया है। जानें 15-16 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम। मौसम विभाग ने क्या Prediction की है।

जयपुरDec 14, 2023 / 11:14 am

Sanjay Kumar Srivastava

weather_alert_8.jpg

Weather Alert

Weather Update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राजस्थान के कुछ इलाकों में ठंड ने कहर बरपा रखा है जबकि कुछ जिलों में मौसम खुशनुमा है। मौसम विभाग का बारिश पर नया अपडेट है। मौसम विभाग का Prediction है कि 15-16 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। आकाश पर बादल छाए रहेंगे पर बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में आगामी 2-3 दिन विशेष परिवर्तन नहीं होने व 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। वैसे कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। जयपुर में आज का मौसम अपडेट कुछ इस प्रकार है। सुबह हल्के बादलों के बीच सूरज ने दस्तक दी। हवाएं तेज चल रहीं हैं। हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जयपुर का आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1735156021327442362?ref_src=twsrc%5Etfw


इस बार अधिक ठंड नहीं

दिसंबर महीने में साल 2022 की तुलना में इस बार अधिक ठंड नहीं पड़ी। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन बाद मौसम में परिवर्तन होगा जिससे प्रदेश के लगभग आधे जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें – Weather Update : राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी भयंकर सर्दी, See Video

सीकर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार

सीकर में शुष्क मौसम के बीच तापमान में आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। दो दिन से हवाओं की दिशा बदलने से बुधवार को सीकर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। जिससे तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी। सीकर में बुधवार सुबह से साफ मौसम रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री वन्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।

माउंट आबू में पारा माइनस में दर्ज

राजस्थान के माउंट अबू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां माइनस एक डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जिसके चलते बर्फ जमीं हुई नजर आई। इसी के साथ बीकानेर, जैसलमेर, सीकर, अलवर सहित कई शहरों में सिंगल डिजिट में तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर में तापमान गिरकर 9.7 डिग्री तक पहुंच गया जिसके चलते पर्यटकों की आवाजाही यहां बढ़ गई। बीकानेर और गंगापुर में भी न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें –

Hindi News/ Jaipur / Weather Update : बारिश पर नया IMD अपडेट, जानें 15-16 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो