16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Weather Update : राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी भयंकर सर्दी, See Video
Play video

Weather Update : राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी भयंकर सर्दी, See Video

Weather Update : राजस्थान के अधिकांश भागों में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। बारिश और बादल छाए रहने जैसी गतिविधियों में कमी आएगी। एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

Google source verification

weather update : राजस्थान के अधिकांश भागों में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। बारिश और बादल छाए रहने जैसी गतिविधियों में कमी आएगी। एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान में नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी हवाओं के चलने से ठिठुरन रही। छह जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री या इससे कम दर्ज हुआ। वहीं, आठ जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे कम दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।