मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बीकानेर,गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश बीकानेर के लूणकरणसर में 4 MM दर्ज हुई है। मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां सोमवार भी बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं दर्ज होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
4 मई से फिर बदल सकता है मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 48 घंटे में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 मई को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 38.3 | 26.3 |
भीलवाड़ा | 39.4 | 19.6 |
अलवर | 47.0 | 23.8 |
जयपुर | 38.4 | 25.7 |
सीकर | 38.0 | 20.0 |
कोटा | 41.0 | 29.9 |
चित्तौड़गढ़ | 39.0 | 23.6 |
बाड़मेर | 40.4 | 28.2 |
जैसलमेर | 38.4 | 26.0 |
जोधपुर | 39.0 | 24.0 |
बीकानेर | 38.4 | 25.4 |
चूरू | 38.8 | 25.4 |
गंगानगर | 38.5 | 23.3 |
धौलपुर | 40.6 | 23.1 |
डूंगरपुर | 40.3 | 25.2 |
जालोर | 40.2 | 25.6 |
सिरोही | 38.2 | 22.0 |
करौली | 40.1 | 20.9 |