scriptWeather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 22 अप्रेल को इन 2 संभाग में चलेगी अंधड़ व होगी बारिश | Weather Update Mausam Vibhag Alert 22 April Rajasthan these 2 divisions storm and rain IMD | Patrika News
जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 22 अप्रेल को इन 2 संभाग में चलेगी अंधड़ व होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि कल सोमवार 22 अप्रेल को राजस्थान के 2 संभाग में मौसम बदल जाएगा। इन 2 संभाग में अंधड़ चलेगी व बारिश होने की संभावना है।

जयपुरApr 21, 2024 / 06:21 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Mausam Vibhag Alert 22 April Rajasthan these 2 divisions storm and rain IMD

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 22 अप्रेल को इन 2 संभाग में चलेगी अंधड़ व होगी बारिश

Weather Update : मौसम जिस तेजी से बदल रहा है आदमी भौचक्का है। राजस्थान में 22 अप्रेल के लिए नया अलर्ट आया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के इन 2 संभाग में 22 अप्रेल को अंधड़ चलेगी व बारिश होने की संभावना है। बीकानेर व जयपुर संभाग में दोपहर बाद मौसम के बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। कोटा, भरतपुर संभाग में 39-40 डिग्री (सामान्य के करीब), शेष अधिकांश भागों में 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री टोंक तथा कोटा में दर्ज किया गया है।

मेघ गर्जन एवं धूल भरी आंधी की सम्भावना


21 अप्रैल को राजस्थान का मौसम अपडेट कुछ इस प्रकार है। आज रविवार 21 अप्रेल को जोधपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जयपुर मौसम अपडेट

जयपुर में आज सुबह आसमान साफ था, पर 9 बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे। कुछ स्थानों पर हल्की गति से हवा चली। जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Hindi News/ Jaipur / Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 22 अप्रेल को इन 2 संभाग में चलेगी अंधड़ व होगी बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो