
फाइल फोटो
Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 LIVE: दौसा। कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की जीत तय मानी जा रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। ऐसे में कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। दौसा के रत्न प्रभा गार्डन में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की मौजूदगी में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं।
बता दें कि दौसा संसदीय सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 12 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा तथा 3 बार चुनाव परिणाम अन्य के खाते में गए। लेकिन, इस बार इस सीट पर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी तय मानी जा रही है। दौसा संसदीय सीट पर भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने प्रचार किया। भाजपा ने प्रदेश की अन्य सीटों की तुलना में दौसा सीट को टक्कर का मानकर पूरा जोर लगाया था। इधर, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व अशोक गहलोत ने सभाएं की।
साल———नाम व पार्टी
1952 : राजबहादुर, कांग्रेस
1957 : जीडी सोमानी, कांग्रेस
1962 : पृथ्वी राज, स्वतंत्र पार्टी
1967 : आरसी गणपत, स्वतंत्र पार्टी
1968 : नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस
1971 : नवल किशोर, कांग्रेस
1977 : नाथू सिंह गुर्जर, जनता पार्टी
1980 : नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस
1984 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1989 : नाथू सिंह गुर्जर, बीजेपी
1991 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1996 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1998 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1999 : राजेश पायलट, कांग्रेस
2000 : रमा पायलट, कांग्रेस
2004 : सचिन पायलट, कांग्रेस
2009 : किरोड़ी लाल मीणा, निर्दलीय
2014 : हरीश चंद्र मीणा, बीजेपी
2019 : जसकौर मीणा, बीजेपी
Updated on:
04 Jun 2024 11:33 am
Published on:
04 Jun 2024 11:33 am
