फजल हुसैन वर्ष 2008 और 2013 में तिजारा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों चुनावों में हुसैन दूसरे नंबर पर रहे थे। पिछले लंबे समय से वे तिजारा में सक्रिय हैं। हुसैन के पिता चौ. तैयब हुसैन कद्दावर नेता रहे हैं। वे एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो तीन राज्यों (राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार) में मंत्री रहे। वे लोकसभा सांसद भी रहे। फजल हुसैन की बहन जाहिदा पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रही। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में जाहिदा को कामां से चुनाव हार गई।