Rajasthan CIC New Update : राजस्थान का मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त पर नया अपडेट। राज्य सरकार ने सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। नामों पर विचार करने के लिए 19 जून को चयन समिति की बैठक बुलाई गई है। भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल में राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पदों को भरने के लिए पहली बैठक होने जा रही है। आयुक्त के खाली पदों को भरने के लिए इसी साल फरवरी और इससे पहले पिछले साल सितम्बर में आवेदन मांगे गए थे। सूत्रों के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त के लिए मौजूदा सूचना आयुक्त एम एल लाठर और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी पी के गोयल व नौ अन्य दावेदार बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना आयुक्त के लिए 100 से अधिक नाम विचाराधीन होने की जानकारी है।