जयपुर

थाने में पत्नी ने लगाई गुहार, पति के दूसरी महिला से संबंध, विरोध करने पर करता मारपीट

जयपुर। राजधानी जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तिरूपति नगर चरण नदी थर्ड मुरलीपुरा निवासी सरोज कंवर ने थाने में पति महेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

less than 1 minute read
Jan 08, 2023
थाने में पत्नी ने लगाई गुहार, पति के दूसरी महिला से संबंध, विरोध करने पर करता मारपीट

जयपुर। राजधानी जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तिरूपति नगर चरण नदी थर्ड मुरलीपुरा निवासी सरोज कंवर ने थाने में पति महेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसमें आरोप लगाया कि उसके पति के संतोष नाम की महिला से अवैध संबंध है। जब वह उस महिला के पास जाने से मना करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। सरोज ने पुलिस को बताया कि एक दिन वह अपने पति की तलाश में जा रही थी, तभी किसी ने बताया कि वह संतोष के साथ है। इस पर वह उसके यहां पहुंची तो उसका पति उसके साथ ही मौजूद था। जब उसने महिला से पति को छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

पहले भी थाने में हो चुका है बंद

आरोपी महेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले भी मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज हो चुका है। उसकी हरकतों को देखते हुए पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया था।

Published on:
08 Jan 2023 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर