2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s Day Special : देश की पहली महिला MIG-21 पायलट हैं ‘अवनि’, राजस्थान के इस विश्वविद्यालय से जुड़ा है AIR FORCE में शामिल होने का सफर

Women's Day Special: MIG-21 उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट हैं 'अवनि', राजस्थान के इस विश्वविद्यालय से जुड़ा है AIR FORCE में शमिल होने का सफर

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Mar 07, 2019

Avani - Women's Day 2019

Avani

जयपुर।

8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Mahila Diwas 2019), महिलाओं के लिए समर्पित बेहद खास दिन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पूरी दुनिया में मनाया जाता है, यह दिवस मनाने का एक बड़ा कारण महिलाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाना भी है। जैसे देश में फादर्स डे, वैलेंटाइन्स डे और अन्य दिवस मनाए जाते हैं वैसे ही अब पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Mahila Divas) को पूरे जोश के साथ मनाया जाता है।


आज के युग में देश को आगे बढ़ाने का जितना योगदान पुरूषों का रहा है उससे कई ज्यादा महिलाओं ने भी इस कार्य में अहम भूमिका निभाई है। आज पत्रिका आपको बताने जा रहा है एक ऐसी भारतीय महिला लड़ाकू पायलट (First Indian Fighter Pilot) की कहानी जिसने राजस्थान के ही वनस्थली विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक करते हुए भारतीय वायु सेना की परीक्षा भी पास कर पूरे देश का नाम रोशन किया।


अवनि चतुर्वेदी (Avani Chaturvedi IAF Pilot) भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक है। वैसे तो अवनि मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है। लेकिन उनका फाइटर पायलट बनने का सफर राजस्थान से ही जुड़ा हुआ है। अवनी ने अपनी शिक्षा राजस्थान से ही पूरी की है। अवनि चतुर्वेदी ने राजधानी जयपुर के पास ही निवाई स्थित वनस्थली विद्यापीठ से साल 2014 में कम्प्यूटर साइंस में बी.टेक किया है और यहीं से उन्होंने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास कर एयरफोर्स की ज्वाइनिंग ली।

लड़ाकू विमान MIG-21 बाइसन उड़ाया

अवनि ने जून 2016 में इंडियन एयर फोर्स ज्वाइन किया। चतुर्वेदी ने अपना पूरा प्रशिक्षण हैदराबाद की वायु सेना अकादमी से लिया और गुजरात के जामनगर एयरबेस से 19 फरवरी को अकेले ही फाइटर प्लेन एयरक्राफ्ट मिग-21 से उड़ान भरकर पहली महिला पायलट बन गईं। ये भी बता दें कि फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी पहली भारतीय महिला बन गईं जिन्होंने अकेले लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन उड़ाया।


भाई की वर्दी से मिली प्रेरणा

अवनि के पिता संसदीय सरकार में एक कार्यकारी इंजीनियर और उनकी माता गृहिणी हैं। अवनि को टेनिस खेलना और चित्रकारी करना पसंद है। अवनि का बचपन से सपना रहा कि वे भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश का नाम रोशन करें। अवनि के बड़े भाई उनके लिए बचपन से ही प्रेणादायक रहे हैं क्योंकि वे आर्मी में ऑफिसर है। अपने भाई की वर्दी देखकर उन्हें भारतीय वायुसेना मे शामिल होने के लिए प्रेरणा मिली।


कल्पना चावला (Kalpana Chawla) हैं आदर्श

अवनि के पिता ने बताया कि वह बचपन से कल्पना चावला की फैन रही है। जब भी टीवी या अखबार में उनके बारे में कुछ भी प्रकाशित होता तो वह बड़े ध्यान से जानकारी लेती थी। वह अक्सर कहती थी कि कड़ी मेहनत से ऐसे मुकाम हासिल कर सकती है। उसने कमरे में कल्पना की कई तस्वीरें भी लगा रखी हैं।

Story Loader