19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व प्रसिद्ध सांभर झील का होगा विकास

राज्य सरकार ने ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास केे लिए 50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इससे 7800 हैक्टेयर क्षेत्र में चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
विश्व प्रसिद्ध सांभर झील का होगा विकास

विश्व प्रसिद्ध सांभर झील का होगा विकास

प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध सांभर झील का विकास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेे 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। उक्त स्वीकृत राशि में से प्रदेश के 22 वन मण्डलों में 7800 हैक्टेयर क्षेत्रफल में चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सांभर झील के विकास एवं प्रबंधन के लिए 9 करोड़ रुपए और कोटा(कनवास रेंज) के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह राशि पर्यावरण प्रबंधन कोष से उपलब्ध करवाई जाएगी।

वाल्मिकी कोष के लिए 22.31 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वाल्मिकी कोष के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 22.31 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस राशि से स्वच्छकार छात्रावासों का निर्माण, आधुनिकीकरण एवं सुविधाओं का विकास तथा बाड़मेर, जोधपुर व जयपुर में नवीन स्वच्छकार छात्रावास भवनों का निर्माण हो सकेगा। इसके साथ ही उक्त राशि से सफाई के पेशे में लगे व्यक्तियों की संतानों को पूर्व मैट्रिक एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के अतिरिक्त आर्थिक सहायता, सफाई पेशे में लगे व्यक्तियों को ऋण अनुदान, सफाई कर्मचारियों को जैकेट वर्दी, प्रशिक्षण तथा भ्रमण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।