script4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू | 4 special train services resumed | Patrika News
जैसलमेर

4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू

4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू

जैसलमेरJun 17, 2021 / 08:35 am

Deepak Vyas

4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू

4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू

जैसलमेर. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल रेलसेवाओं का पुन: संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। इन रेल सेवाओं का संचालन कोरोना की दूसरी लहर और लॉक डाउन के कारण निरस्त किया गया था। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 02929 बान्द्रा- टर्मिनस-जैसलमेर साप्ताहिक स्पेशल 25 जून से आगामी आदेशों तक पुन: अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव अनुसार संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02930 जैसलमेर-बान्द्रा-टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 26 जून से आगामी आदेशों तक पुन: अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव अनुसार संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04051 नई दिल्ली-दौराई प्रतिदिन स्पेशल 21 जून से आगामी आदेशों तक पुन: अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव अनुसार संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04052 दौराई-नई दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल 21 जून से आगामी आदेशों तक पुन: अपने पूर्व निर्धारित समयए मार्ग और ठहराव अनुसार संचालित होगी। 4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू जैसलमेर

Hindi News/ Jaisalmer / 4 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन पुन: शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो