
एसआइआर में अनियमितताओं के आरोप को लेकर कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पोकरण में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने सरकारी कर्मचारियों को ही चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता व ईमानदारी से काम करते है तो कांग्रेस पीठ थप-थपाएगी। यदि मतदाता सूचियों से सही नाम हटाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व वर्ग विशेष को टारगेट कर नाम काटने की साजिश रची गई है। यह साजिश पोकरण विधायक कार्यालय में बैठकर रची गई और फर्जी कागजात तैयार किए गए। उन्होंने कहा कि मतदान से वंचित करने के लिए रची जा रही साजिश को वे नाकाम करेंगे।
साजिश करने वालों के चेहरे भी पहचान लिए है। राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता है। सरकारी कर्मचारी होकर जिस प्रकार भाजपा के कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहे है, कांग्रेस की सरकार आते ही उन्हें कार्यकर्ता बना देंगे और सरकारी नौकरी छुड़वा देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ध्यान रखना, घमंड में मत रहना, गलतियां करोगे तो भुगतने के लिए तैयार रहना। यदि पारदर्शिता से काम नहीं हुआ तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। राजनीति करने का शौक है तो सरकारी कर्मचारी पद से इस्तीफा दे दो और आ जाओ राजनीति करते है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए बने नियम व कायदों के अनुसार कार्य करने की नसीहत भी दी।
Published on:
16 Jan 2026 09:18 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
