जैसलमेर

फसल खराबे से किसान चिंतित, सरकार दें मुआवजा : सुथार

- भाजपा नेताओं ने नहरी क्षेत्र में किसानों से की मुलाकात

less than 1 minute read
Jan 31, 2023
फसल खराबे से किसान चिंतित, सरकार दें मुआवजा : सुथार

पोकरण. भाजपा नेताओं ने मंगलवार को नहरी क्षेत्र का दौरा कर किसानों के साथ बैठकें ली और खेतों में जाकर गत दिनों पाला पडऩे से हुए फसल खराबे का जायजा लिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार सुभाषनगर ने जिला परिषद सदस्य उत्तमसिंह बोड़ाना, मंडल अध्यक्ष तुलछसिंह देवड़ा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मदनलाल सुथार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पपुराम विश्रोई, सरपंच नरेन्द्रसिंह बोड़ाना, कानाराम सुथार शक्तिनगर, मालाराम विश्रोई मदासर, सांगसिंह टावरीवाला, लादूराम विश्रोई, जीवणराम, शीशपाल, विकास विश्रोई, पृथ्वीपालसिंह अवाय, धर्मवीर स्वामी, अमृतलाल विश्रोई आदि ने नाचना, नाचना, बोड़ाना, मदासर, जालूवाला, टावरीवाला, शक्तिनगर आदि नहरी क्षेत्र का दौरा कर बूथ स्तरीय बैठकें ली। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुथार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। फसल खराबे का समय पर मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हो रहे है। उन्होंने बताया कि गत दिनों कड़ाके की सर्दी व शीतलहर के कारण फसलों में पाला पड़ा और लाखों रुपए की फसलें बर्बाद हो गई। जिसको लेकर अभी तक सरकार की ओर से न तो सर्वे करवाया गया है, न गिरदावरी, न ही मुआवजे को लेकर कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने खेतों में जाकर फसल खराबे का जायजा भी लिया। उन्होंने सरकार से सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने तथा किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो भाजपा की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
31 Jan 2023 07:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर