1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत समिति क्षेत्र के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

जैसलमेर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए जिले में चार चरणों में होने वाले जिलापरिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के तहत कोविड.19 गाइडलाइन की पालना एवं व्यवस्था के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।

2 min read
Google source verification
पंचायत समिति क्षेत्र के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

पंचायत समिति क्षेत्र के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

जैसलमेर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए जिले में चार चरणों में होने वाले जिलापरिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के तहत कोविड.19 गाइडलाइन की पालना एवं व्यवस्था के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार पंचायत समिति जैसलमेरए मोहनगढ़ व नाचना के लिए डॉ. आरपी गर्ग, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्लॉक जैसलमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं। डॉ. गर्ग के मोबाइल नं 9782585674 हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति सम व फतेहगढ़ के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्लॉक सम डॉ. राजेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं। इनके मोबाइल नं 9460106451 हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति सांकड़ा व भणियाणा के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्लॉक सांकड़ा डॉ. लौंग मोहम्मद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं। इनके मोबाईल नं 8619527386 हैं। आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी निर्वाचन के दौरान कोविड.19 के बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे। मतदान केन्द्र पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। मतदान दिवस पर मतदान के लिए आने वाले प्रत्येक मतदाता को बूथ में प्रवेश से पहले सेनेटाईज करने के पश्चात ही मतदान के लिए कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा। मतदान केन्द्र पर सेनेटाईज का कार्य मतदान दल में नियुक्त एक अतिरिक्त पुलिसकर्मी, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, एनसीसी की ओर से सम्पन्न किया जाएगा। इनकी ओर से ही मतदान के लिए लाईन में लगे मतदाताओं में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाएगी। मतदान केन्द्र पर मतदाओं के मतदान करने के लिए तीन पंक्तियां पुरुष, महिला एवं दिव्यांगजनों, वरिष्ठजनों के लिए होगी। प्रत्येक पंक्ति में मतदाओं के लिए 6 फीट 2 गज की दूरी पर खड़े रखने के लिए मतदान दिवस से एक दिन पूर्व की शाम तक गोले निर्धारित किये जाने का कार्य प्रभारी अधिकारी मतदान केन्द्र व्यवस्था प्रकोष्ठ और सम्बन्धित पंचायत समिति के विकास अधिकारी की ओर से किया जाएगा।

Story Loader