31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनाई गरीबदास महाराज की बरसी, की पूजा-अर्चना

- श्रद्धालुओं की रही भीड़, दिनभर चला भंडारा

2 min read
Google source verification
मनाई गरीबदास महाराज की बरसी, की पूजा-अर्चना

मनाई गरीबदास महाराज की बरसी, की पूजा-अर्चना

पोकरण. ग्राम पंचायत डिडाणिया के सुथारों की बेरी स्थित संत गरीबदास महाराज के आश्रम में मंगलवार को गरीबदास महाराज की बरसी मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा के नागा बाबा मंगलगिरी बरफानी महाराज व देवगढ़ आश्रम के महंत हरिविलास महाराज के सानिध्य में यजमान भोमाराम सुथार, कालूसिंह, रामचंद्र सुथार की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की गई। चरण पादूका पूजन कर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। दोपहर बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जोशी ने बताया कि मंगलवार को बरसी के मौके पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में सुथार समाज के लोग यहां पहुंचे। उन्होंने आश्रम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा पवित्र बेरी के जल का आचमन किया। उन्होंने बताया कि बरसी के मौके पर नागा बाबा मंगलगिरी बरफानी महाराज की ओर से सभी कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। बरसी के मौके पर आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसादी ग्रहण की। संत गिरधारी महाराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
धर्मसभा में रही भीड़
आश्रम में दोपहर बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नागा बाबा मंगलगिरी बरफानी महाराज ने प्रवचन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, संतों की प्रेरणा से पुण्य के कार्य करने की बात कही। देवगढ़ आश्रम के महंत ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भाजपा नेता व पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संतों की बरसी, मंदिरों के धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर संतों के सानिध्य में धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कई यौनियों में भटकने के बाद मनुष्य जन्म मिलता है, जिसे धर्म के कार्यों में लगाकर सद्मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आश्रम व मंदिरों में धार्मिक आयोजन से युवाओं को इतिहास की जानकारी मिलती है। उन्होंने समय-समय पर ऐसे आयोजन करने और भावीपीढ़ी को धर्म से जोडऩे, संतों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने मंदिरों व आश्रमों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही गरीबदास महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने व पुण्य के कार्यों में भागीदार बनने की बात कही। इस मौके पर पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, भाजपा रामदेवरा मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह एकां, शक्तिसिंह, उदयसिंह, उम्मेदसिंह झलोड़ा, बाबूराम थाट, भोमाराम सुथार पुरोहितसर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Story Loader