scriptसताने लगी सर्द हवा, कोहरे का असर बरकरार | Cold wind started troubling, effect of fog | Patrika News
जैसलमेर

सताने लगी सर्द हवा, कोहरे का असर बरकरार

सताने लगी सर्द हवा, कोहरे का असर बरकरार

जैसलमेरDec 01, 2023 / 08:16 pm

Deepak Vyas

सताने लगी सर्द हवा, कोहरे का असर बरकरार

सताने लगी सर्द हवा, कोहरे का असर बरकरार

जैसलमेर जिले भर में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। स्वर्णनगरी सहित जिले भर में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। सुबह व शाम सर्द हवाएं सताने लगी है तो कोहरे का असर दोपहर तक बना रहता है। शाम को शीतल हवाओं का दौर फिर शुरू हो जाता है। इन दिनाें सुबह बाजार देरी से खुलते हैं व शाम को जल्दी बंद हो जाते हैं। शुक्रवार को भी मौसम का यही अंदाज देखने को मिला।

पोकरण क्षेत्र में चल रहा सर्द हवा का दौर लगातार जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। शुक्रवार को दिन चढऩे के साथ तेज सर्द हवा चल रही थी। साथ ही आसमान में हल्का कोहरा छाया हुआ था। जिससे लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई और 9 बजे बाद बाजारों में चहल पहल नजर आई। 10 बजे बाद सूर्य की तेज किरणें निकली और दोपहर के समय तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर 2 बजे बाद तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। तेज शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम ढलने के साथ सर्द हवा चलने और सर्दी का असर बढ़ जाने पर लोगों ने घरों की तरफ जल्दी प्रस्थान किया। बढ़ते सर्दी के असर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी है।

Hindi News/ Jaisalmer / सताने लगी सर्द हवा, कोहरे का असर बरकरार

ट्रेंडिंग वीडियो