क्षेत्र के केरालिया गांव के पास जंगल में एक राज्यपशु ऊंट घायलावस्था में मिला। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया।
पोकरण. लाठी क्षेत्र के केरालिया गांव के पास जंगल में एक राज्यपशु ऊंट घायलावस्था में मिला। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार लाठी, धोलिया, भादरिया, खेतोलाई, केरालिया आदि क्षेत्र में राज्यपशु ऊंट बहुतायत है। कई बार ये ऊंट सड़कों पर आ जाते है और तेज गति से निकलने वाले वाहनों की चपेट में आ जाने के कारण वे घायल हो जाते है। मुख्य सड़कों के किनारे घायलावस्था में ऊंट देखने पर लोग उपचार करवा देते है, लेकिन कई बार सड़क से कुछ दूरी पर ऊंट के घायल अवस्था में पड़े होने पर उसकी जानकारी नहीं होने की स्थिति में समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। जिससे उनकी हालत बद्तर हो जाती है। ऐसा ही क्षेत्र के केरालिया गांव के पास हुआ। कुछ दिन पूर्व एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से रेगिस्तान का जहाज राज्यपशु ऊंट का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण घाव गहरा होता गया। जिससे चलने फिरने में असमर्थ हो गया और एक ही जगह पड़े रहने से घाव में कीड़े लग गए। सोमवार को यहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने देखा तो उसके उपचार की योजना बनाई। गांव के रणवीरसिंह भाटी, भोमसिंह, आईदानसिंह, भागीरथ विश्रोई, धनवीरसिंह आदि ने चिकित्सक बुलवाया और ऊंट का उपचार करवाया। पैर को ठीक कर चलने लायक किया। जिसके बाद ऊंट को जंगल में छोड़ दिया।