
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ
जैसलमेर में एक सरकारी इंजीनियर के क्वार्टर में अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने फुर्सत से क्वार्टर में न केवल महंगा सामान समेटा बल्कि जाने से पहले लिपिस्टिक से दीवार पर इंजीनियर के नाम नसीहत भी भी लिख डाली।
चोर ने सामान समेटते वक्त अलमारी में मिली महंगी शराब घर में ही बैठकर शराब पी। लेकिन चखना नहीं मिलने से नाराज हो गया। चोर ने जाने से पहले इंजीनियर के लिए कागज पर एक नोट छोड़ा और दीवार पर लिपस्टिक से मैसेज लिखकर फरार हो गया।
चोर ने घर से रवाना होने से पहले लिखा कि, घर में दारू रखोगे तो साथ में आलू की चिप्स जरूर रखना। ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू न कभी मिला, न कभी मिलेगा। देख, मैं तो कोई भी दस्तावेज नहीं ले जा रहा हूं। वर्ना तू एक काम करेगा, क्या? अगर पुलिस में तुमने शिकायत की तो समझ लेना, तू मेरा बहुत बड़ा दुश्मन होगा। नहीं तो मैं तुम्हें भूल जाऊंगा, तू मुझे भूल जाना।
जैसलमेर कोतवाली थाना SHO सुरजाराम ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी में शनिवार की देर रात को असिस्टेंट इंजीनियर (AEN) सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास में चोरी की वारदात हुई है।। पड़ोसियों ने ताले टूटे देखकर सूचना दी। इंजीनियर सोहन जांगिड़ ने बताया कि मैं बाहर गया हुआ था, इसका फायदा उठाकर चोर ने ताला तोड़ा। लेपटॉप, एक टीवी, शर्ट-जींस, ब्लेजर और परफ्यूम ले गया। उसने दीवार पर लिपस्टिक से कई मैसेज लिखे हैं। चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंजीनियर ने बताया कि चोर ने दीवारों पर कई मैसेज लिखे है। इनमें एक मैसेज में लिखा है 'आपके सुंदर पेन से लिख रहा हूं, मैंने तुम्हारा अन्न खाया है, आनंद आया। मजबूरी ने पहली बार ऐसा काम करवाया है। जिंदा रहा तो एहसान नहीं भूलूंगा। धन्यवाद - बिहारी बाबू।'
Updated on:
02 Feb 2026 07:22 am
Published on:
02 Feb 2026 07:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
