1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्णिमा पर वैशाखी तीर्थ पर उमड़ा दर्शनार्थियों का हुजूम

धार्मिक पुण्य अर्जित करने में दिखाया उत्साह

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्णिमा पर वैशाखी तीर्थ पर उमड़ा दर्शनार्थियों का हुजूम

पूर्णिमा पर वैशाखी तीर्थ पर उमड़ा दर्शनार्थियों का हुजूम

जैसलमेर. वैशाखी तीर्थ पर आयोजित मेले में शुक्रवार को हजारों दर्शनार्थी पहुंचे। दिन भर हुए धार्मिक आयोजनों में भाग लेने जैसलमेर शहर व आसपास के ग्रामीण ही नहीं बल्कि कई जिलों से लोग दर्शनार्थ पहुंचे। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित वैशाखी तीर्थ का नजारा पूर्णिमा के दिन आम दिनों की तुलना में अलग ही देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने राधा कुण्ड व कृष्ण कुण्ड में डुबकी लगाई और पुण्य अर्जित किया। पूर्णिमा के दिन लोगों ने धार्मिक पुण्य अर्जित करने में काफी उत्साह दिखाया। हजारों की संख्या में लोग वैशाखी स्नान करने पूर्णिमा के दिन पहुंचे और भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। यहां आध्यात्मिक माहौल में हर कोई सराबोर नजर आया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बाड़मेर व जोधपुर जिलों के भी हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे। वैशाखी तीर्थ पर लोगों ने जमकर दान-पुण्य किए। शहर के विभिन्न मार्गों पर भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों को फल, आहार, वस्त्र एवं नकदी का दान किया। देर रात तक यहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। धार्मिक माहौल में दर्शनार्थियों को भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए।

Story Loader